भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

गोहपारु पुलिस ने लूट के आरोपी को मय माल मसरुका के
रंगेहाथ धर दबोचा दिया नगद 30000 इनाम

238
Above News

शहडोल:-दिनांक 04.05.22 की रात्री लगभग 07.00 बजे प्रार्थी अलाउद्दीन पिता स्व. बलीउदीन उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना गोहपारु जिला शहडोल के द्वारा गोहपारु पुलिस को सूचना दी गई कि दो अज्ञात व्यक्ति अपाचे मोटर साईकल से आये और उसके घर मे घुस गए वा चाकू की नोक पर मारपीट कर सोने चांदी के जेवरात लूट कर ले गये है।
इस सूचना पर थाना गोहपारु में अपराध क्र. 214/22 धारा 457, 394, 323, 506, 34 ता.हि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी दया शंकर पांडे जो कि कस्बा भम्रण पर थे। सूचना प्राप्त होने पर मय पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पहुंच एवं मौके का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियो की पता तलाश हेतु अलग-अलग टीम तैयार कर रवाना किया।
पुलिस पार्टी एवं जनता को साथ लेकर आरोपियो का पीछा कर घेराबंदी की गई। पुलिस के द्वारा पीछा करने के दौरान आरोपियो की गाडी स्लीप होकर गिरने पर पुलिस ने मय माल मसरुका के 1. आरोपी सुनील कुशवाहा निवासी चिरहुला 2. राकेश निवासी चिरहुला थाना बिछिया जिला रीवा को रंगे हाथ लूटे गये मय माल के पकडा गया एवं ईलाज हेतु मेडिकल कालेज शहडोल में भर्ती कराया गया।
आरोपीगणो के कब्जे से लूट का सामान सोने चांदी के जेवरात कीमती 4 लाख 88 हजार 900 रुपये बरामद किया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल अपाचे को जप्त किया गया।
आरोपी राकेश कुशवाहा एवं सुनील कुशवाहा की चोरी और लूट के बहुत सारे मामले हैं जिसमें अभी हाल का सिमरिया थाना रीवा में सात लाख की चोरी किए थे जिस मामले में 29 अप्रैल 2022 को रीवा जेल से छूट के यह दोनों आए हैं।
आरोपी राकेश द्वारा विश्व विद्यालय थाना जिला रीवा में 4000 की चोरी यह चौकी रीवा में 5000 की चोरी का मामला पंजीबद्ध है।
आरोपी सुनील कुशवाहा ने 2019-20 में कोटरा थाना सतना में लूट किया है तथा नागौर थाना सतना में डेढ़ लाख की चोरी की गई है।
पुलिस की सजगता से आरोपियो को 2 घंटे के अंदर किया
गिरफ्तार, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 214/22 धारा 457, 394, 323, 506, 34 ता.हि. का प्रकरण कायम किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक डीएस पाण्डेय, उनि बृजेन्द्र मार्के , प्र.आर. दयाराम दुबे, आर. राघवेन्द्र एवं सतीश मिश्रा की सक्रियता से लूट के आरोपी मय मसरुका के रंगेहाथ पकडाये गये।
उपरोक्त टीम को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय शहडोल झोन शहडोल द्वारा 30,000 रुपये नगद ईनाम से पुरूस्कृत किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper