राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय महा अधिवेषन अमरकंटक में सम्पन्न

अनुपपुर(आलोक प्रताप सिंह की ब्यूरो रिपोर्ट):-राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम में दो दिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन 4 मई को प्रारंभ हुआ जिसका समापन गुरूवार 5 मई को हुआ,अधिवेशन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्णमूर्ति व मध्य प्रदेश अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मण दास बाल योगी एवं अन्य प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुये,इस दौरान असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के उत्थान कल्याण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई।. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के दो दिवसीय राष्ट्रीय महा अधिवेषन के प्रथम दिन देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी की समस्या से मजदूरों की बदहाल स्थिति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।अधिवेशन में मौजूद सदस्यो ने आर्थिक असंतुलन और सरकारी संस्थाओ में निजि क्षेत्र की भागीदारी के बावजूद गरीब मजदूर किसानो की दुर्दषा पर चिंता व्यक्त की । इस विषय पर सभी ने मिल बैठ कर गहन चिंतन करके मजदूरों के उत्थान कल्याण के लिये रास्ता निकालते हुये आर्थिक एवं सामाजिक संतुलन बनाने पर जोर दिया दो दिवसीय अधिवेशन में शमूल सदस्यो ने भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की परिकल्पना ने सामाजिक आर्थिक सामानता को साकार करने के लिये सकारात्मक पहल करने सहमित बनाई,राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष आचार लक्ष्मण दास बाल योगी ने बताया कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र के मजदूरों बुनकरो, हथकरघा उद्योग में काम करने वाले, ताड़ी निकालने वाले, मछुआरों चमड़ा उद्योग में कार्य करने वाले मजदूरों, वृक्षारोपण, बीड़ी श्रमिक, खेतो में काम करने वाले, मजदूरों के कल्याण के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी उपलब्ध कराने एवं उसका लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के बीच में दो करोड़ सदस्य बनाना है जिसके लिए राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष मंथन एवं कार्य योजना तैयार की गई है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.