डी कंपनी का दलाल सतीश सनपाल दुबई से चला रहा भारत में सट्टा पुलिस पर बडा सवाल..?

जबलपुर। सटोरिया सतीश सनपाल दुबई में बैठकर मध्य प्रदेश के कई जिलों में ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा को संचालित कर रहा है. सतीश सनपाल के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने आयकर विभाग के साथ मिलकर लार्डगंज में एक बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजों के मुखिया सतीश सनपाल के कार्यालय से तकरीबन 21 लाख 55 हजार रुपये नकदी सहित कई बैंक के पासबुक और कंपनियों की सील पुलिस ने जब्त की है. कार्यालय में दबिश: सटोरिया सतीश सनपाल के राइट टाउन स्थित कार्यालय में गुरुवार देर रात पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया. रात में ही कार्यालय के एक लाकर में लाखों रुपये से अधिक की राशि मिली. पुलिस को सूचना मिली थी कि, सट्टे से होने वाली कमाई को कार्यालय में ठिकाने लगाया जाता है. कार्यालय में दबिश के दौरान पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को भी बुलया. कार्रवाई के दौरान कार्यालय में एक लाकर मिला है. पुलिस ने इसे खुलवाने का प्रयास किया. कार्यालय में मौजूद तीन चार कर्मचारियों ने बताया कि, लाकर की चाबी जिस कर्मचारी के पास रहती है वह अधारताल इलाके में रहता है. इसके बाद कर्मचारी की तलाश शुरू की गई. कर्मचारी को कार्यालय लाया गया. उससे लाकर खुलवाया गया. सतीश सनपाल अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजों का मुखिया है. वर्तमान में वह दुबई में है. इसकी गिरफ्तारी के लिए एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि, खास बात यह है कि, जबलपुर सहित मध्य प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा की जानकारी सतीश सनपाल के पास रहाती थी. क्राइम ब्रांच और लार्डगंज थाना पुलिस के साथ आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की. मौके से दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस को सतीश सनपाल के कार्यालय में रखे दो डिजिटल लॉकर से तकरीबन 23 लाख 55 हजार नकदी मिली है. 27 कंपनियों की सील, 34 चेक बुक, प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज भी सतीश सनपान ने अपनी डिजिटल लॉकर में रखा था. सिद्धार्थ बहुगुणा, एसपी, जबलपुर डिजिटल लॉकर में मिला लाखों का हिसाब-किताब: एसपी बहुगुणा के मुताबिक राइट टाउन में सतीश सनपाल दो चेंबर को किराए से लिया था. यहां ऑनलाइन सट्टा का काम किया जाता था. रुपए के कलेक्शन का काम अमित शर्मा और विवेक पांडे द्वारा किया जाता था. पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो कार्यालय पर डिजिटल इंडिया एक्सप्रेस का बोर्ड लगा मिला. यहां पर मनोज सनपाल और दीपक रजक मौजूद थे. पुलिस ने अपनी मौजूदगी में डिजिटल लॉकर को खुलवाया तो लाखों रुपए के साथ सात नोटपैड और लाखों रुपए का हिसाब किताब भी पुलिस को मिला. पुलिस की इस पूरी कार्यवाही में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. जिन्होंने कि सतीश सनपाल से जुड़े तमाम दस्तावेजों की जांच की.
दुबई से गिरफ्तारी के प्रयास: भले ही सतीश सनपाल दुबई में बैठा है लेकिन गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. सतीश सनपाल को गिरफ्तार करने के लिए दुबई एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है. इधर जबलपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मचा है. अंदेशा जताया जा रहा है कि, पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.


Subscribe to my channel
Comments are closed.