भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

देश के शौर्य और साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की शौर्य यात्रा 2 जून को

415
Above News

शहडोल:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जी का जन्म उत्सव पर 2 जून को बाणगंगा स्थित क्षत्रिय भवन से दो दोपहर 3:30 बजे से महाराणा प्रताप जी की शौर्य यात्रा निकाली जा रही है शौर्य यात्रा शहडोल नगर के स्थानीय बाणगंगा मेला मैदान से आरंभ हो न्यू बस स्टैंड, बुढार चौक, गांधी चौक, जयस्तंभ से होते हुए राजेन्द्र टॉकीज परिसर पर आकर पूर्ण होगी। ज्ञात है महाराणा प्रताप जी की शौर्य यात्रा को लेकर विगत 1 माह से रॉयल राजपूत संगठन/ विराट क्षत्रिय महासभा शहडोल संभाग में गांव-गांव सतत संपर्क कर रहे हैं। महाराणा प्रताप जी के इस आयोजन में देखने वाली बात यह है कि क्षत्रिय समाज ही नहीं अपितु विभिन्न वर्ग समाज के लोगों में भी भारी उत्साह नजर आ रहा है विभिन्न समाज सेवी संगठन और सोशल मीडिया ग्रुप में शौर्य यात्रा में उपस्थित रहने के लिए बैनर पोस्टर नजर आ रहे हैं उनमें से एक शहडोल संभाग का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “शहडोलिया ग्रुप” में भी महाराणा प्रताप जी की शौर्य यात्रा का बैनर पोस्टर लगाया है एवं लोगों को आयोजन में सम्मिलित होने की बात कही है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper