एएचपी की मांग अग्निपथ योजना वापस ली जाए,यूवाओं ओर देश के सुरक्षा को खतरे में ना डालें – डॉ. प्रवीण तोगड़िया

दिल्ली :- युवाओं को 17.5 से अब 23 उम्र के 46 हजार युवाओं को इस वर्ष से भारतीय सेना (आर्मी, एयरफोर्स,
नेवी) में 4 वर्षों की टेम्पररी नौकरी देने की केंद्र सरकार की योजना का विरोध देशभर के युवा कर रहें हैं।
एएचपी अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय छात्र परिषद ने यह योजना कैंसिल करने की बिंदूवार
माँग की है। एएचपी संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि:
1) युवा देश का भविष्य और देश की कुशल, अनुभवी सेना देश की सुरक्षा का मूल आधार होते हैं। दोनों के
साथ ऐसे अचानक निर्णय से युवा और देश की सुरक्षा दोनों का बड़ा नुकसान हो सकता है।
2) पिछले 2 वर्ष जिन की रेग्युलर सेना भर्ती परीक्षा हो चुकी है, उन्हें अब तुरंत सेना में भर्ती करें सरकार
3) अग्निपथ में सिर्फ 6 महिने प्रशिक्षण से युवाओं को भारत जैसे बड़े और सभी दिशाओं से शत्रु देशों से घिरे
देश की सुरक्षा में लगाना युवाओं और देश दोनों के लिए ठीक नहीं।
4 ) बढ़ती युवा बेरोज़गारी कम करने के अनेकों मार्ग सरकार के पास हैं। केंद्र और राज्यों में अनेकों विभागों में
पद खाली पड़े हैं, वे भरें सभी सरकारें ।
5) पहले किसान और जवान, निर्णय करते हुएँ सारासार विचार होने की आवश्यकता है।
6)सेना का भी मनोबल ऐसे निर्णयों से गिर सकता है। देश में युवाओं में असंतोष और अवसाद
पैदा हो सकता है। युवाओंने अपने तरीके से अपना असंतोष व्यक्त करना शुरू किया है।
7) हमारी माँग है कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना वापस लें और देश में फिर से शांति, सुरक्षा लाएँ। परिवारों
में युवाओं के साथ अन्याय याने परिवारों के साथ अन्याय | हमें विश्वास है कि केंद्र सरकार अग्निपथ
योजना वापस लेगी।

Subscribe to my channel
Comments are closed.