महिला समिति में नर्सरी से कक्षा5वी तक की पढाई अंग्रेजी मीडियम में, रजिस्टेशन प्रारंभ

गरीब परिवार के बच्चों को मिलेगी प्राथमिकता
शहडोल – जिला महिला समिति की सचिव श्रीमती संगीता दुबे ने जानकारी दी है कि कलेक्टर एवं महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला महिला समिति में इसी सत्र से नर्सरी से कक्षा 5वी तक के बच्चों की पढ़ाई अंग्रेजी मीडियम में संचालित होगी तथा नर्सरी से पांचवी तक संचालित होने वाले अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए ब्लैक बोर्ड, कमरे, कर्सी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई। उन्होंने बताया कि नर्सरी से कक्षा5वीं तक के लिए 40-40 सीटे निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि महिला समिति अग्रेंजी मीडियम स्कूल में प्रवेश हेतु रजिस्टेªशन प्रारंभ कर दिया गया है तथा इस पढाई के लिए गरीब परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि कम शुल्क में गरीब परिवार के बच्चों को अग्रेंजी मीडियम से शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया हो सकें।




Subscribe to my channel
Comments are closed.