भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें- कलेक्टर

223
Above News

कलेक्टर ने मतदाताओं से मतदान करने हेतु की अपील

शहडोल 30 जून 2022-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 को दृष्टिगत रखते हुए द्वितीय चरण में जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर में 01 जुलाई 2022 को होने वाले चुनाव में निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु अपील की। श्रीमती वैद्य ने कहा कि सभी मतदाता निश्चिंत होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपना योगदान करें। निर्विघ्न मतदान संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए है। मतदाताओं को बिना किसी डर, लालच या भय के मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा आपका वोट ही आपकी शक्ति है, इसका उपयोग जरूर करें। उन्होंने मतदाताओं से अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। श्रीमती वैद्य ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदाताओं को अपनी सक्रिय भागीदारी का परिचय देना चाहिए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper