नेशनल लोक अदालत आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न
शहडोल 1 जुलाई 2022– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिला न्यायाधीश श्रीमती निशा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में विद्युत विभाग, बी.एस.एन.एल. नगरपालिका एवं बैंक के अधिकारीगण सहित विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा उपस्थित रहे। न्यायाधीश ने समस्त अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत के अंतर्गत शासन द्वारा दी जा रही छूट के अनुसार सूचना पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया। नेशनल लोक अदालत के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये । 13 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर शहडोल के साथ सिविल न्यायालय ब्यौहारी,बुढ़ार एवं जयसिंहनगर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। नेशनल लोकअदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, क्लेम, पारिवारिक, वैवाहिक, विद्युत, नगरीय निकाय आदि से संबंधित प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया जावेगा। न्यायाधीश श्रीमती विश्वकर्मा ने नेशनल लोक अदालत में अधिक-अधिक प्रकरणों का निराकरण कराये जाने हेतु जनसमान्य से अपील की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.