हर मतदाता का मत बेहद कीमती- अपर कलेक्टर मतदान कार्य में लापरवाही बरतने पर पी-2 नर्मदा कोल निलंबित
अपर कलेक्टर ने जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
शहडोल 1 जुलाई 2022- त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण का मतदान जिले में आज जनपद पंचायत ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर में मतदाताओं द्वारा उत्साह एवं उमंग से गांव की सरकार बनाने हेतु भीड़ उमड़ी। मतदाताओं द्वारा मतदान प्रारंभ होने से पूर्व ही लंबी-लंबी कतारों में मतदान करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए मतदान का संदेश भी दिया। मतदान केंद्र पहुंच कर मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी वोट की आहुति दी एवं युवा पीढ़ी को आगामी मतदान दिवस पर सहभागिता निभाने की अपील भी की। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के मतदान केंद्र खुसरवाह, कुदरा टोला, कतिरा, कुबरा, चितरांव, अमझोर, कुदरी, सरसी एवं टिहकी तथा जनपद पंचायत ब्यौहारी के सुदूर ग्राम कुम्हिया, रम्पुरवा, समान, बुढ़वा, सुखाड़ एवं चौरी सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी तथा मतदान करने आए मतदाताओं से चर्चा की। विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान पर्ची के विभिन्न रंगों के संबंध में पीठासीन अधिकारी प्राप्त की तथा उन्हें निर्देशित किया कि मतदाताओं को पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की चुनाव पर्ची की जानकारी दें तथा उन्हें रंगो से भी अवगत कराएं। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारी को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र के अंदर जो मतदाता मतदान करने आते हैं, उनका मोबाइल बंद रहे तथा कोई भी अभिकर्ता को भी फोटो एवं आईडी कार्ड के बिना मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए तथा सुरक्षा हेतु सभी पुलिस के जवान भी मतदान केंद्र के गेट में उपस्थित रहे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से मतदान के संबंध में चर्चा भी की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शासकीय प्राथमिक विद्यालय अमझोर मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान पी-2 श्री नर्मदा प्रसाद कोल (जो शासकीय माध्यमिक विद्यालय जुवारी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं) वो मदिरा का सेवन कर निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरत रहे थे तथा पुलिसकर्मियों द्वारा जानकारी दी गई कि वो रात से ही मदिरा का सेवन कर सभी से अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं, जिस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें वहां से हटाने के निर्देश दिए तथा उन्हें निलंबित करने के निर्देश दूरभाष में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद पंचायत ब्यौहारी के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया वहां के मतदाताओं को समझाइश देते हुए कहा कि हर मतदाता का मतदान बेहद कीमती होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक देश है। जहां हर व्यस्क नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। हर मतदाता का गांव का सरकार बनाने में अहम रोल है। हर एक वोट अमूल्य है। हर किसी निष्पक्ष तरीके से मतदान गांव के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। साथ ही गांव के विकास करवाने के लिए मतदान करना है, ताकि हमारे गांव लगातार तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू सके।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों के सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उपस्थित पुलिस के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम कुम्हिया मतदान व्यवस्था देखकर अपर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कुम्हिया के पीठासीन अधिकारी श्री लालजी पटेल की की प्रशंसा की। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री संतराम 75 वर्ष, तेरसिया बाई 82 वर्ष, जन्नू बैगा 88 वर्ष, बलवीर सिंह 92 वर्ष सहित अन्य मतदाताओं से मतदान के संबंध में चर्चा की तथा उनके मतदान के प्रति उत्सुकता को देखकर उनकी सराहना भी की।निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री अमित मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री चंद्र कुमार वट्टे, राजस्व निरीक्षक श्री मनोज तिवारी निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।











Subscribe to my channel
Comments are closed.