ग्राम महुआ टोला में प्रशासन एवं पुलिस का निकाला गया संयुक्त फ्लैग मार्च
शहडोल 03 जुलाई 2022 – मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत मतदान केंद्र-239 प्राथमिक शाला भवन महुआ टोला में 8 जुलाई 2022 को कराए गए मतदान को शून्य घोषित करते हुए 4 जुलाई 2022 को उक्त मतदान केंद्र में पुनर्मतदान निर्धारित किया गया है। जिसके तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक के अगुवाई में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत महुआ टोला में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च महुआ टोला के विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। फ्लैग मार्च में ग्रामीणजनों से शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने एवं निर्वाचन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। ड्यूटी पर लगे समस्त बल को कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार द्वारा ब्रीफ किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्री दिलीप कुमार पांडेय सहित पुलिस बल उपस्थित थे।





Subscribe to my channel
Comments are closed.