अनुपपुर जिले के बिजुरी नगरपालिका अंतर्गत गढ्डों से परेशान जनता का अनुठा प्रयोग

अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका अंतर्गत नगर पालिका व एस ई सी एल की उदासीनता के विरोध मे रहवासियों ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अख्तियार किया सड़क मे बड़े बड़े गड्ढों और उस पर भरे हुए पानी से लोगो का चलना दूभर हो गया है
सड़क को बनाया गोवा का बीच
अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका अंतर्गत जर्ज़र सड़को से परेशान लोगो ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बीच सड़क को बनाया गोवा बीच*यहाँ के रहवासियों ने कहा की पिछले 06 सालो से हमलोग इस जर्ज़र सडक की वजह से परेशान है नगर पालिका व एस ई सी एल प्रबंधन दोनों को कई बार कहीं ज्ञापन के माध्यम से तो कही अनशन के माध्यम से यहाँ की सड़को को दुरुस्त कराने व बनवाने के लिए निवेदन कर चुके है लेकिन आज तक इनसे केवल आश्वासन ही मिला है सच तो यह है दोनों कुम्भकर्णीय नींद से जाग ही नहीं रहे है
अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर पालिका के अंतर्गत क्षेत्र की सड़के जगह जगह जर्ज़र हो चुकी है यहाँ के लोगो का कहना है की इन जर्ज़र सड़को की वजह से हमारे व्यवसाय भी काफ़ी प्रभावित हो रहा है यहाँ ग्राहक आने से कतराते है क्योंकि इन सड़को की वजह से अक्सर यहाँ दुर्घटनाये घटती रहती है पिछले तीन सालो से हम इसी तरह से अपना विरोध जता रहे है, कही इस पर धान उगाते है तो कहीं मछली पालन करते है लेकिन प्रशासन है की कुम्भकर्णीय नींद मे सोया हुआ है

Subscribe to my channel
Comments are closed.