भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उमरिया में निचले स्तर पर आई,नगर पालिका के चुनाव की लड़ाई

235
Above News

उमरिया।जिला मुख्यालय की नगरपालिका परिषद के वार्ड पार्षद के चुनाव में 06 जुलाई को मतदान होना है,जिसके लिए सोमवार की शाम से चुनाव प्रचार का शोर-गुल थम गया है लेकिन कई वार्डों में प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर अपनाए जा रहे चुनावी हथकंडे प्रचार के निचले स्तर पर आ चुके हैं कुछ दिनों पूर्व वर्ग विशेष पर अक्षेपित एक पत्र उमरिया के प्रतिष्ठित नागरिकों को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया था वहीं वार्ड 9 में भी एक महिला प्रत्याशी को लेकर आरोपो से भरा पत्र वार्ड वासियों के घरों तक पंहुचाया गया है इसके अलावा जुबानी जंग में किसी हथियार गोले तोप या बंदूक से कम नही है।

और भी नीचे जाएगा स्तर।

नगर पालिका उमरिया के चुनाव में वर्चस्व की लड़ाई अपने निम्नतम स्तर पर आ चुकी है कई मामलों में तो एक ही पार्टी के दो दावेदारों के बीच तलवार खिंची है सूत्रों की माने तो उमरिया नगरपालिका के चुनाव वार्ड 16 के प्रत्याशी को लेकर घटिया एवं भ्रामक सूचनाओं का पत्र प्रिंट कराकर विरोधियों के पास बंडल बनाकर भेज दिए गए हैं जिसे आज आधी रात से लोगों के घरों तक पंहुचाने का कार्य किया जाएगा,अपुष्ट सूत्रों की माने तो मतदाताओं को भ्रमित करने के उद्देश्य से गलत जानकारी और घटिया आक्षेप का यह पत्र बाकायदा उमरिया के ही किसी प्रिंटिंग प्रेस में छपवाया गया है,जो जांच की विषय है,कागज,स्याही और मशीन की जांच कराने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper