राज्य स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक होगा आयोजित
शहडोल 8 जुलाई 2022- राज्य स्तरीय शालेय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई 2022 तक शहडोल में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं अध्यक्ष कलेक्टर शहडोल श्रीमती वंदना वैद्य, संरक्षक संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग शहडोल श्री सहदेव सिंह मरावी, सचिव जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल श्री फूल सिंह मरपची के निर्देशन में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए रेलवे फुटबॉल मैदान, विचारपुर फुटबॉल मैदान को समतलीकरण का कार्य एसईसीएल सोहागपुर के जीएम श्री शंकर नागाचारी के सहयोग से ग्रेडर मशीन से कराया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता में अच्छा समतल खेल मैदान मिल सके। एनईआई रेलवे के सचिव श्री ए.के. मोहंती का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।




Subscribe to my channel
Comments are closed.