भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अपर कलेक्टर ने किया कोलमीबड़ी में प्राकृतिक जल स्त्रोत झिरिया का निरीक्षण

217
Above News

प्राकृतिक जल स्त्रोत झिरिया के संबंध में प्राप्त की जानकारी

शहडोल 9 जुलाई 2022- अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा गत दिवस जनपद पंचायत बुढार के ग्राम कोलमी बड़ी का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम कोलमी बड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे यहां एक प्राकृतिक जल स्त्रोत झिरिया है, जिसके पानी से गांव वाले जिनके यहां पानी की सुविधा नहीं है, या गर्मी में कुआं सूख जाता है, वो प्यास बुझाने एवं दैनिक दिनचर्या हेतु यहां से पानी ले जाते है तथा वहां एक ऐतिहासिक मंदिर भी स्थापित किया गया है। जिसके पश्चात अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने ग्राम कोलमीबड़ी के प्राकृतिक जल स्त्रोत झिरिया का निरीक्षण किया तथा झिरिया के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि यह झरिया का निर्माण शासन द्वारा करवाया गया है, परंतु इसमें जो जल है वह प्राकृतिक है तथा यह जल कभी भी खत्म नहीं होता, अनवरत रूप चलते रहता है। ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को जानकारी दी कि इसका पानी बहुत ही मीठा है तथा इसका उपयोग सभी ग्रामीण करते हैं तथा पशु, पक्षी भी यहां पानी पीने आते हैं।

इस दौरान अपर कलेक्टर ने वहां स्थित मंदिर का भी निरीक्षण किया तथा मंदिर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर वहां की ग्रामीण श्री घनश्याम प्रसाद मिश्रा ने जानकारी दी कि यहां हनुमान जी की मूर्ति अपने आप जल स्त्रोत के साथ निकली थी तथा यह हनुमान जी का मंदिर ग्रामीणों ने निर्माण करवाया है और यह मंदिर हमारे गांव के लिए वरदान हैं। जिस पर अपर कलेक्टर ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन प्राप्त किए तथा मंदिर परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण जन उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper