अपर कलेक्टर ने धनपुरी एवं बकहो के मतदाताओं से मतदाता पर्ची वितरण के संबंध में की पूछताछ
अपर कलेक्टर ने धनपुरी एवं बकहो के मतदाताओं को मतदान करने की अपील
शहडोल 10 जुलाई 2022- अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अर्पित वर्मा ने आज नगरीय निकाय चुनाव-2022 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद बकहो के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर वहां के मतदाताओं से मतदाता पर्ची वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर मतदाताओं द्वारा बताया गया कि उनके उन्हें तथा उनके परिवार में सभी लोगों को मतदाता पर्ची प्राप्त हो चुका है तथा वह होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में मतदान करने जाएंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर पालिका धनपुरी एवं नगर परिषद बकहो के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने मतों का प्रयोग मतदान केंद्र जाकर अवश्य करें तथा अपने मन के नगर सरकार को जीताकर नगर पालिका एवं नगर परिषद को एक नई ऊंचाई तक ले जाएं। जिससे नगर का विकास हो सके तथा नगर के उन्नति एवं प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त हो सके। आपका एक-एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए हर मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। भारत में हर नागरिक को सबसे सर्वोपरि माना जाता है, इसीलिए हर नागरिक को यह अंदाजा होना चाहिए कि मतदान कितना जरूरी है।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान किया तथा मतदान के महत्व को भी और विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर धनपुरी श्रीमती प्रगति वर्मा, निर्वाचन कार्यालय के कंप्यूटर प्रभारी श्री संजय खरे सहित संबंधित बीएलओ उपस्थित थे।



Subscribe to my channel
Comments are closed.