भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम बिजौरी सचिव निलंबित, रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्ति हेतु नोटिस जारी

239
Above News

शहडोल 12 जुलाई 2022- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान में लापरवाही एवं अनियमितताएं पाये जाने पर ग्राम पंचायत बिजौरी जनपद पंचायत सोहागपुर के सचिव श्री प्रदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बिजौरी के रोजगार सहायक श्री अटलबिहारी यादव की सेवाये समाप्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जारी पत्र में कहा है कि 6 जुलाई 2022 को ग्राम पंचायत बिजौरी के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की हितग्राही श्रीमती दुअसिया बाई के आवास की किश्त ग्राम पंचायत बिजौरी के ग्राम रोजगार सहायक श्री अटलबिहारी यादव द्वारा अन्य हितग्राही के खाते में जमा करवा देने की जानकारी संज्ञान में आने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमान्शु चन्द्र ने जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री पी. सातपुते और जनपद पंचायत सोहागपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकरी श्रीमती ममता मिश्रा को संयुक्त रूप से जाँच करने के निर्देश दिये। जाँच दल के द्वारा 6 जुलाई 2022 को ही मौके पर ग्राम पंचायत बिजौरी जाकर जाँच की और जाँच प्रतिवेदन 07 जुलाई 2022 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को सौपा। जाँच प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत बिजौरी के ग्राम रोजगार सहायक श्री अटलबिहारी यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती दुअसिया बाई को प्रधानमंत्री आवास की प्रथम एवं द्वितीय किश्त क्रमशः राशि रूपये 25000 एवं द्वितीय किश्त 45000 इस प्रकार कुल 70000 रूपये अन्य हितग्राही श्री लल्लू सिंह के बैंक खाता में जमा करवा दिये। श्रीमती दुआसिया बाई की 2 किश्तो को लगातार अन्य हितग्राही श्री लल्लू सिंह गोंड के खाते में जमा करवा दिये जाने पर जाँच दल द्वारा ग्राम रोजगार सहायक श्री अटलबिहारी यादव की सेवाये समाप्त करने की अनुशंसा पर बिधिवत कार्यवाही करते हुये ग्राम रोजगार सहायक श्री अटलबिहारी यादव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। द्वितीय किश्त जारी हो जाने तक श्रीमती दुअसिया सिंह के आवास का कार्य प्रारम्भ न होने की स्थिति में ग्राम पंचायत बिजौरी के सचिव श्री प्रदीप सिंह द्वारा लापरवाही करते हुये आवास के अन्य हितग्राही श्री मोलिया के आवास के फोटो श्रीमती दुअसिया बाई की आईडी से जियौटैग कर दिया गया, जिससे आवास पोर्टल पर श्रीमती दुअसिया बाई का आवास निर्माणाधीन प्रदर्शित होता हैं, लेकिन मौके पर श्रीमती दुअसिया बाई का आवास अस्तित्व में नहीं हैं। जाँच दल द्वारा सचिव श्री प्रदीप सिंह के विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिये सचिव श्री प्रदीप सिंह का निलंबन प्रस्तावित किया था। जाँच दल की अनुषंसा पर सचिव श्री प्रदीप सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया जा कर उनके विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु सचिव श्री प्रदीप सिंह को कलेक्टर द्वारा निलंम्बित कर दिया गया है। श्री लल्लू सिंह, जिसके खाते में श्रीमती दुअसिया बाई की राशि रूपये 70000 जमा करवाई गई थी, के खाते से रूपये 11000 दिनांक 8 जुलाई 2022 को श्रीमती दुअसिया बाई के खाते में जमा करवा दिये गये हैं और कियोस्क के माध्यम से राशि रूपये 59000 दिनांक 8 जुलाई 2022 को श्रीमती दुअसिया बाई के खाते में जमा करा दिये गये हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper