सत्या के आरोपी बंदी कोमल यादव की जेल में मौत

शहडोल (जमुना मिश्रा की रिपोर्ट):- जिला जेल में बुधवार की दोपहर अचानक 1.30 बजे हत्या के आरोपित बंदी कोमल यादव पुत्र बाबूलाल यादव 42 साल निवासी हरदी को सीने में दर्द हुआ और वह बेहाश होकर गिर गया।जानकारी लगते ही जेलर ने अपने स्टाफ से साथ उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा दिया। वहां डाक्टर ने जांच की तो उसकी सांसे बंद हो चुकी थी और मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक से मौत हुई होगी, लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्राथमिक जांच और तात्कालिक परिस्थितयों के आधार पर माना जा रहा है कि बंदी की हार्टअटैक से मौत हुइ है। जेलर हरपाल सिंह राठौर ने बताया कि कोमल यादव हत्या और जानलेवा हमले के आरोप में 2020 से जिला जेल में बंद था। उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, बाकी उसके रिकार्ड को चेक करने और जेल के डाक्टर से बात करके के बाद पता चलेगा। इनका कहना है:- जेलर ने बताया कि डाक्टर के अनुसार हार्ट अटैक सेक मौत हुई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि कोमल शातिर अपराधी था और उसके खिलाफ और भी कई पुराने मामले है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.