भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के भाजपा मयी शपथ समारोह का किया बहिष्कार जिला पंचायत सीईओ ने दिलाई जिला पंचायत कार्यालय में अलग से शपथ

255
Above News

शहडोल/ जिला पंचायत सदस्य।अंजू गौतम रैदास द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जारी सूचना के तहत यह बताया गया था कि जिला पंचायत कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे से शपथ समारोह होगा किंतु यहां आने पर पता चला कि माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा यह कार्यक्रम मानस भवन में दोपहर 3:00 बजे संपन्न होगा वहां पर भी लगभग 2 घंटे विलंब से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारियों से रंगा चंगा देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि यह कार्यक्रम पंचायत का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम है इसे देखकर मुझे अत्यंत दुख हुआ कि जो संस्था राजनीतिक दलों से मुक्त रखी गई है वहां पर भी भाजपा का हस्तक्षेप है मेरे द्वारा निर्वाचित होते समय यह नहीं कहा गया था कि मैं किसी राजनीतिक दल की हूं और इसलिए किसी राजनीतिक मंच से शपथ लेना जनता के साथ धोखा कहलाता मेरे द्वारा जिला पंचायत में जिला पंचायत सीईओ से शपथ ली गई ताकि जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करने और अपने संकलपो पर कायम रह सकू ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper