भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भा.ज.पा.किसान मोर्चा ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान में विशाल ट्रैक्टर रैली

289
Above News

ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल।आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर हर,घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के किसान हितेषी यशस्वी  जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी के निर्देशन में किसान मोर्चा मंडल गोहपारू में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे  एवं उनकी टीम की अगुवाई में बृहद किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन उद्यानिकी विभाग से पंचायत भवन तक ग्राम खन्नौधी में ट्रैक्टर रैली निकाली गई ।आपको बता दें जिला शहडोल में किसान मोर्चा हमेशा से अपनी एक अलग प्रस्तुति देता चला आया है आजादी के अमृत महोत्सव पर में सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करते हुए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सारे मोर्चाओ से संपर्क साध एक सामूहिक रैली का आयोजन करने का निर्णय उद्यानिकी विभाग से ग्राम पंचायत भवन तक कराने की योजना अपने  जिले की मासिक बैठक में निर्णय लिया किसान मोर्चा के संवेदनशील महामंत्री राम नारायण मिश्रा ने उक्त कार्यक्रम के पूरे मोर्चे को संभाला साथ ही अपने सारे पदाधिकारियों के साथ  किसान मोर्चा ने विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर हर घर तिरंगा अभियान का बहुत अच्छा संदेश दिया क्षेत्र वासियों ने किसान मोर्चा की इस अनूठी पहल की बहुत ही सराहना की है कार्यक्रम के कुशल मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे द्वारा किया गया ।

विशाल ट्रैक्टर रैली कार्यक्रम में मुख्य रुप से जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  जय सिंह मरावी किसान मोर्चा के यशस्वी जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी उपाध्यक्ष  रमाकांत तिवारी  मोती सिंह अजय मिश्रा महामंत्री राम नारायण मिश्रा  पंकज सिंह बघेल कोषाध्यक्ष  संजय जैन सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती,जयश्री कचेर, मंडल गोहपारू के मंडल महामंत्री सुरेश सिंह कंवर खन्नौधी के सरपंच एवं सचिव चंद्रशेखर सिंह,किसान मोर्चा सोहागपुर के मंडल अध्यक्ष  उमाशंकर सिंह मंडल महामंत्री प्रभाकर तिवारी गोहपारू मंडल के मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे महामंत्री शंकर लाल चतुर्वेदी महेश शर्मा मीडिया प्रभारी उदयभान शर्मा मंडल उपाध्यक्ष जयसिंह नगर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी,एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अतुल मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर दूर दराज से पहुंचे किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर एवं बाइक से पहुंचकर भव्य रैली का आयोजन किया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper