भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मंत्रोचार एवं हर्षोउल्लास से भगवान श्री बलराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया

231
Above News

जय जय श्री बलराम,जय जय मां कंकाली से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर-7999140850


शहडोल।जय बलराम के उद्घोष से किसान मोर्चा जिला शहडोल ने मंडल सिंहपुर के कंकाली मंदिर परिसर में मनाया किसानों के आराध्य भगवान श्री बलराम जी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल के नेतृत्व में भगवान बलराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से ग्राम अंतरा के कंकाली मंदिर परिसर में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी के नेतृत्व में सिहपुर मंडल में मनाया गया सर्वप्रथम भगवान बलराम की पूजा अर्चना यशस्वी जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी एवंउपस्थित सभी मुख्य अतिथियों द्वारा  मंत्रोचार से,कर पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंहपुर के मंडल अध्यक्ष परमायादव द्वारा किया गया आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान किसान मोर्चा के यशस्वी जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी सिंहपुर के मंडल अध्यक्ष राकेश कुशवाहा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गौतम लल्लू सिंह तोमर शत्रुघ्न चतुर्वेदी मोती सिंह जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा जिला मंत्री नरेंद्र वर्गाही मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी नीरज शुक्ला,भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री राहुल नामदेव, जिला कार्यकारिणी के सदस्य देवराज सिंह सहित किसान मोर्चा,सोहागपुर के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह शहडोल नगर मंडल के अध्यक्ष ऋषि वर्मा बुढार मंडल अध्यक्ष राज यादव सहित सोहागपुर मंडल के महामंत्री एवं उपसरपंच,प्रभाकर तिवारी सिंहपुर मंडल के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी महामंत्री दिलीप जयसवाल मंडल मंत्री रमेश तिवारी सहित स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच एवं सैकड़ों की संख्या में किसानों के आराध्य भगवान श्री बलराम के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किसान मोर्चा  जिला शहडोल द्वारा मनाया गया ।

साथ ही अच्छी खेती करने वाले कृषकों को सम्मानित करने का कार्य भी किसान मोर्चा के मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीफल नारियल भेंट देकर किया गया तथा नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया वहीं स्थानीय जनों में किसान मोर्चा के इस भव्य,कार्यक्रम को देखकर काफी उत्साह देखने को मिला,कार्यक्रम के कुशल मंच का संचालन जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा द्वारा किया गया ।जय जय श्री बलराम,जय जय मां कंकाली से गुंजायमान हुआ ग्राम अंतरा की मां कंकाली मंदिर परिसर।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper