राष्ट्रीय ब्राह्मण युव जन सभा ने दुमका की बेटी अंकिता सिंह की निर्मम हत्या मामले पर आवाज उठाते हुए अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। पेट्रोल छिड़क आग लग कर किए गए इस निर्मम हत्याकांड के विरोध में संगठन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन का पुतला दहन किया। गांधी चौंक पर जमा हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोरेन सारकर के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अमर दुबे के नेतृत्व में हुआ साथ हीं हर्ष सेन, शुबेंदु चौधरी , उज्ज्वल भट्ट , शेख इमरान, अंकित बर्मन, अभय दहिया ,मनीष कुमार साहू , आर्यन पटेल , देवेश मिश्रा , ऋषि, विकास, वीर ,सचिन,अभिराज,आयुष तिवारी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे!
खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|
Comments are closed.