मोदी जी ने सेवा के लिए जीवन समर्पित कर उदाहरण पेश किया: चौधरी दर्शन सिंह
किसान मोर्चा को अपनी गति से करना है जल जमीन और प्रकृति के संरक्षण के लिए सेवा कार्य : पंकज जोशी
शहडोल।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकलित हैं। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस 17 नितंबर से लेकर महात्मा गांधी के जन्म जयंती दिवस 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा के विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवारा के रूप में मनाएगी। कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के द्वारा वर्चुअल बैठक रखी गई जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ 342 लोगों की उपस्थिति रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सेवा पखवाड़ा कार्य के संचालन हेतु पाच सदस्यीय कमिटी की घोषित की जिसमें इस कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जी जोशी के साथ सह प्रभारी की जिम्मेदारी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह को सौंपी गई है।
आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि हमने अनुभव किया है कि प्रधानमंत्री जी का जन्म ही सेवा एवं गरीब कल्याण के लिए हुआ है। एक भारत – श्रेष्ठ भारत, वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत जैसे आयाम प्रधानमंत्री जी ने हम को दिए हैं। हम उनका जन्म दिवस सेवा कार्य करते हुए मनायेंगे तथा प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। सभी जिलों में भारत की विविधता में एकता का उत्सव मनाया जाए और एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश समाज को दिया जाएगा। जिले से उभरते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी बोकल फॉर लोकल के माध्यम से देश समाज तक पहुंचानी है। सेवा पखवारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाया जाएगा। जिसमें किसान मोर्चा को जल संरक्षण के लिए कार्य करते हुए सफाई अभियान चलाना है। इसके साथ ही हमारे प्रेरणा के केंद्र पंडित दीनदयाल जी की जयंती 25 सितम्बर को है। जिसमें सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर चर्चा तथा एक रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती है, सभी कार्यकर्ता वापू के स्वदेशी स्वावलंबन, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता का अभियान बनाएंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए इस कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जी जोशी ने कहा कि प्रत्येक जिले में जल ही जीवन है के मंत्र को लोगों के बीच सेवा पहुंचाया जाए और वर्षा संबंधित ‘केच द रेन’ अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए। जल जमीन और प्रकृति के संरक्षण के लिए सेवा कार्य किसान मोर्चा को करना है। जिसमें तालाबों की सफाई , छोटे छोटे नालों में स्टॉप डेमो का निर्माण करना, गांव में भी पुराने वोरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्मित करने सहित सेवा कार्यों का नेतृत्व किसान मोर्चा करेगा। हमको नेकी कर दरिया में डाल की कहावत में थोड़ा परिवर्तन करना। क्योंकि हमारे सेवा कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरणा ग्रहण कर उन सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएं इसके लिए आवश्यक है कि हम अपनी सेवा कार्यों को फेसबुक पर डालें न्यूज़ पेपर में दें न्यूज़ पेपर की कटिंग फेसबुक पर डालें इसके साथ ही नमो ऐप पर अपने किए हुए सेवा कार्यों को डालें। जिसे सरलता से शेयर कर अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाया जाएगा। ऐप के माध्यम से चयनित श्रेष्ठ कार्य करने वाले 200 प्रमुखों को चयनित कर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में सेवा पखवारा की रूप रेखा तैयार की गयी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग राज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अर्पित सिंह, प्रदेश मीडिया किसान मोर्चा प्रभारी विवेक अहिरवार ,रवि कांत त्रिपाठी जिला अध्यक्ष शहडोल, रामनारायण मिश्रा जिला महामंत्री, अखिलेश कुमार शर्मा जिला मीडिया प्रभारी शहडोल,राज यादव मंडल अध्यक्ष बुढार समेत प्रदेश से समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समय प्रदेश कार्यसमीति सदस्य,समस्त जिला अध्यक्ष, समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष समेत पदाधिकारी सम्मिलित हुए।


Subscribe to my channel
Comments are closed.