भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पत्रकारिता के नाम पर कभी 200,300,तो कभी 500 रुपय मांग रहा सुधीर शर्मा उर्फ बल्ले

481
Above News

गोपाल दास ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत पत्रकारिता के नाम पर अवैध रुपया मांगता है पत्रकार

शहडोल।। पत्रकार जिसे चौथा स्तंभ भी कहा जाता है पर आये दिन पत्रकारों पर आम जनता द्वारा आरोप लगाया जाता है आखिर क्यों किसमे है कमी पत्रकार में या फिर आम जनता में ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित गोपाल दास कुशवाहा पिता स्व. लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ग्राम कंदोहा पोस्ट खैरहा ने पत्रकार सुधीर शर्मा पर रुपय मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की अपने शिकायत पत्र में आवेदक गोपाल दास कुशवाहा ने कहा कि मेरे साथ आये दिन सुधीर शर्मा पिता रमाकान्त शर्मा निवासी खैरहा जो कि अपने को पत्रकार बताकर पत्रकारिता की आड़ में मुझसे अवैधरूप से पैसे की मांग करता हैं। पैसे न देने पर ब्लैकमेल करता हैं और धमकी देता हैं कहता है कि अगर पैसे नहीं देगा तो मैं तेरा नाम अखवार में छापूंगा। और तेरा जीना मुस्किल कर दूंगा। जो कि मैं विगत दो वर्षों से मैं साइकिल के दुकान एवं सब्जी बेचने का कार्य करता हैं। और इसी से मै अपने अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता हू आये दिन इनके कृत्यों से मैं और मेरा परिवार मांसिक रूप से प्रताणित हो रहे हैं। उक्त विषय की सूचना मैने थाने में की किन्तु अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

खैरहा थाने में कि थी शिकायत

आवेदक गोपाल दास कुशवाहा ने पुर्व में थाना खैरहा में कि शिकायत अपने शिकायत पत्र में आवेदक गोपाल दास कुशवाहा ने बताया कि सुधीर शर्मा उर्फ बल्ले महराज मेरे घर आकर रुपया मांग रहा था दिनांक 28/8/2022 को बहुत प्रताड़ित कर बार बार पैसे मांग रहा था मैं बोला किस चीज का पैसा कभी 200 तो कभी 500 ,300रुपय मांग रहा है में गरीब आदमी साइकल का कम कर के अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं पैसा न देने पर अखबार में छाप दुंगा कि धमकी देता हूं दिनांक09/9/2022को रात 9बजे मेरे घर में पुलिस लेकर आया और छापा मरवाया मेरे यहाँ कुछ नहीं मिला और मै तीन साल से दारु का काम नहीं करता मुझे ये ब्लेकमेलर पत्रकार परेशान करता है सुधीर शर्मा (बल्ले महाराज) पिता रमाकान्त शर्मा ग्राम खैरहा का रहने वाला है। और मेरे घर मे तीन बार पुलिस को लाकर छापा मरवा चुके हैं पर कुछ नहीं मिला। आवेदक गोपाल दास कुशवाहा
ने पुलिस अधीक्षक से की मांग इस ब्लैकमेलर पत्रकार से मुझे बचाये एवं संबंधित व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। ताकि मुझे व मेरे परिवार के साथ भविष्य में अप्रिय घटना न घट सकें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper