भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कांग्रेस की सफलता के ताले को खोलने हाथों में चाबी ले संपर्क कर रही शहडोल कांग्रेस – आजाद बहादुर

263
Above News

शहडोल,जिले में होने वाले नगरीय चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आम जन से सहयोग की अपेक्षा रखते हुए निवेदन किया है ओर कहा है कि शहडोल जिले में होने वाले आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं हाईकमान व प्रदेश के उच्च नेतृत्व और नेताओं के आह्वान पर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की कुरीतियों एवं कुनीतियों के विरुद्ध में विजय प्राप्त करने में अपनी संपूर्ण ऊर्जा लगाएं।
आज भारत जोड़ो को मिल रही सफलताओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए एकजुटता से संघर्ष करने को तैयार है आने वाले भविष्य में शहडोल जिले के तीनों नगरीय निकाय में भारी सफलता के साथ पार्टी प्रत्याशी विजय हासिल करेंगे जनता का पूर्ण समर्थन है परिवर्तन की लहर है।
आज शहडोल जिले के नगरीय चुनाव में होने वाले आमजन कांग्रेस की सफलता के ताले को खोलने के लिए अपने हाथों में चाबी लेकर संघर्ष कर रही है और उस चाबी से सफलता के ताले को खोलकर सफलता के पायदान पर कदम रखते हुए विकास की ओर नगरीय निकाय के रुख को मोड़ना चाहती है। अतः आम जनों के संघर्ष से समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रयास से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सफलता अर्जित करेंगे और नगर के विकास में अपना योगदान देंगे इसकी पूर्ण संभावनाएं बलवती रूप से दिखाई दे रही है।
कांग्रेस के समर्पित सच्चे सिपाहियों से अपील है कि जनता के इस मूड को पार्टी के अच्छे प्रदर्शन में तब्दील करते हुए पार्टी प्रत्याशियों को विजई दिला कर अपना योगदान देवें।
आजाद बहादुर सिंह
पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल मध्य प्रदेश

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper