भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

कोटमा पंचायत के ग्रामीणजन परेशान, सरपंच पति की चलरही दबंगई

330
Above News

सुभाष जायसवाल की रिपोर्ट…
शहडोल।।कार्यालय ग्राम पंचायत कोटमा में आज दिनांक 17 /9 2022 को शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें की ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर पदस्थ सरपंच श्रीमती मीरा कोल द्वारा कार्य ना किए जाने बल्कि उनके पति समय लाल कोल द्वारा पंचायत का कार्य किया जा रहा है जोकि पूर्ण रूप से गलत है सरपंच श्रीमती मीरा कोल तो नाम की ही सरपंच है सारे कार्य उनके पति समय लाल द्वारा किया जाता है यह स्पष्ट करने के लिए हमने यह वीडियो व फोटो प्रमाण के लिए बनवाया है ताकि शासन को इस बात का पता चले कि पदभार किसी और के हाथ में है और ग्राम पंचायत का कार्य कोई और करता है इस तरह से ग्राम पंचायत कोटमा का कार्य होता है ग्राम पंचायत कार्यालय में ना तो ग्राम पंचायत का लेटर पैड होता है ना ही सरपंच की सील मोहर यह सब अपने घर पर ही रखते हैं मानो की इनका घर ही ग्राम पंचायत का कार्यालय हो किसी भी कार्य को करवाने के लिए हितग्राही को इनके घर पर जाना पड़ता है और वही से सभी कार्य हमारे ग्राम प्रधान करते हैं शासन द्वारा किसी भी योजना का लाभ दिलाने पर सरपंच साहब की मानसिकता तो यह है कि इनको अपने साथी एवं रिश्तेदारों के अलावा किसी और को लाभ दिलाने में इनकी कमाई रुक जाती है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper