भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्रधानमंत्री ने श्री महाकाल लोक का किया लोकार्पण, वर्चुअल प्रसारण को विराटेश्वरी मंदिर एवं जिले के अन्य मंदिरों में देखा एवं सुना गया !

400
Above News


मंदिरो के पुजारियों का किया गया सम्मान
शहडोल 11 अक्टूबर 2022-आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया गया। जिसके वर्चुअल प्रसारण को जिला मुख्यालय के विराटेश्वरी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में देखा एवं सुना गया। विराटेश्वरी मंदिर में आयेाजित कार्यक्रम में शिव प्रतिमा के समक्ष कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं जिला योजना समिति के सदस्य श्री कमल प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों तथा जिला मुख्यालय के मंदिरों के पुजारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों का सम्मान श्रीफल एवं शाल भेंट कर किया गया। दुर्गा मंदिर के पुजारी पं. गोवर्धन प्रसाद तिवारी, हनुमान मंदिर के श्री नीलेन्द्र दुबे, खैर माता मंदिर के पुजारी श्री चंद्रिका प्रसाद पाठक, बाणगंगा मंदिर के पुजारी श्री अभिषेक द्विवेदी, गणेश मंदिर के पुजारी बाणगंगा के श्री विकास मिश्रा, रामजनिक मंदिर के श्री नरेश शुक्ला, दुर्गा मंदिर के पुजारी श्री जयंत प्रसाद तिवारी के साथ श्री शेषमणि पाण्डेय, श्री आशीष राज, श्री प्रकाश मिश्रा, श्री सिया नारायण गोस्वामी एवं राजेश कचेर का सम्मान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, मुख्य अतिथि कमल प्रताप सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे एवं श्रीमती सत्य भाभा गुप्ता श्री मनोज सिंह आर्माे, श्री सुर्यकांत मिश्रा, श्री संतोष लोहानी, श्री सुशील शर्मा, श्री भूपेन्द्र मिश्रा, श्री होल्कर सिंह परस्ते, श्री संतोष रावत, श्रीमती सुभद्रा सिंह, श्री गिरधर प्रसाद, श्री रविन्द्र वर्मा, श्रीमती नीलम चतुर्वेदी, श्री शीतल पोद्दार, श्री संजीव प्रताप सिंह, श्री राकेश सोनी, श्री सुरेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुश्री अन्वी अग्रवाल द्वारा किया गया नृत्य सबको भाव बिभोर किया। कार्यक्रम को कार्यक्रम प्रभारी श्री मनोज आर्माे, समाजसेवी श्री सुर्यकांत मिश्रा एवं समाजसेवी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमलप्रताप सिंह द्वारा सम्बोधित किया गया एवं कार्यक्रम के उददेश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही शोभायात्रा मोहन राम तालाब से विराट ेश्वरी मंदिर तक जनप्रतिनिधियों एवं महाकाल महिला स्व सहायता समूह एवं शहरी आजीविका मिशन के सदस्य द्वारा निकाली गई। कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय श्री शिवेन्द्र सिंह परिहार, नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुडे मीडियाकर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय ने किया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper