जैतहरी खूंटाटोला में 2100 दीप प्रज्वलित

जैतहरी से सौरभ तिवारी की रिपोर्ट
अनुपपुर/जैतहरी:-सिद्ध आश्रम मंदिर खूंटाटोला में नवयुवकों द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य मे 2100 दीप प्रज्जवलित किया गया जिसमे ग्रामीण जन एवं आस पास से आए हुए क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम इस कार्यक्रम को सफल बनाया उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खूंटाटोला के नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति का महत्वपूर्ण योगदान था दीपावली के इस पावन त्योंहार में लोगो में हर्ष वा उत्साह देखा गया साथ ही ग्रामवासियों ने आपस में मिलकर एक दूसरे को मिठाईयां बांटी और प्रसाद वितरण किया ग्रामवासियों का मिलकर पूजा अर्चना करना, दिया प्रज्वलित करके आपस में मिठाईयां बांटना आपस में प्यार और एकता का मिसाल देता है

Subscribe to my channel
Comments are closed.