शहडोल न्यूज :- बाउण्ड्रीवाल के प्रस्तावों को बदल कर पहले स्कूलों की जर्जर हालत को सुधारने के कार्य कराने का निर्णय
जिले में 75 अमृत सरोवरों का होगा निर्माण !

जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत उच्च प्राथमिकता के कार्याें की सर्व सम्मति से स्वीकृत
खनिज प्रतिष्ठान मद की बैठक सम्पन्न
शहडोल 27 अक्टूबर 2022- कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज खनिज प्रतिष्ठान मद से कराए जाने वाले उच्च प्राथमिकता के कार्याें के साथ अन्य प्रमुख कार्यांे के प्रस्तावों को सर्व सम्मति से स्वीकृत दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व बैठक में स्वीकृत कार्यांे की जानकारी दी गई तथा 34 करोड़ से अधिक के कार्यांे का अनुमोदन स्वीकृत किया गया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य व पेयजल के अलावा सासंदो, विधायकों व जन प्रतिनिधियों के प्रस्तावों सहित विभिन्न विभागों के आवश्यक कार्याे को समाहित किया गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि जिले में 100 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है तथा दूसरे चरण में 75 अमृत सरोवरों के निर्माण राज्य शासन के निर्देशानुसार कराए जाएगें। इसी प्रकार जैतपुर विधानसभा के 10 मजरे टोलों में विद्युतीकरण के कार्य को शामिल किया गया। बैठक में विधायक ब्यौहारी ने प्रस्ताव रखा कि स्कूलों के बाउण्ड्रीवाल के प्रस्तावों की जगह पहले जर्जर विद्यालयों की छतांे और भवनों की मरम्मत के कार्यो को प्राथमिकता दिया जाए जिससे सर्व सम्मति से स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार बताया गया कि पिछली कार्य योजना में 381 ऑगनवाड़ी भवनों को बनाने हेतु 247 कार्याें हेतु राशि की प्रथम किश्त जारी की जा चुकी है, जिनके कार्य प्रगति पर है।
बैठक में उपलब्ध बजट से उच्च प्राथमिकता के कार्याें को पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अगली बैठक में जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्राथमिकता वाले कार्याें को समाहित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वर्ष 2021-22 की वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृत कार्याें की विभागवार प्रथम किश्त की जारी राशि की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसी प्रकार वर्ष 2022-23 हेतु प्राप्त प्रस्तावांे की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह,विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र एवं खजिन प्रतिष्ठान मद के सदस्यगण एवं खनिज अधिकारी श्री प्रमोद शर्मा सहित कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संचालक पशु पालन, सहायक संचालक मत्स्य, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.