भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीलिंग से प्रभावित ग्रामीणों की भूमि के प्रकरण संबंधी आवेदन आमंत्रित

336
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा की खास रिपोर्ट……..

शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल एवं अनूपपुर जिले के सीलिंग प्रकरण से संबंधित प्रभावित ग्रामों के कृषक एवं ग्रामीणजनांे से उनकी सीलिंग से संबंधित समस्या के आवेदन प्रस्तुत करने हेतु शहडोल जिले के लिए 4 नवम्बर से 19 नवम्बर 2022 तक तथा अनूपपुर जिले हेतु 21 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2022 तक (अवकाश अवधि को छोड़कर) प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक का समय निर्धारित किया है। जारी सूचना पत्र में कहा गया है कि जो किसान एवं ग्रामीणजन अपनी सीलिंग प्रकरण से संबंधित समस्या के आवेदन पत्र प्रस्तुत करना चाहते है वे उक्त निर्धारित अवधि में कमिश्नर कार्यालय में आवेदन दे सकते है।
ज्ञात हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के 21 सितम्बर 2022 को भ्रमण के दौरान शहडोल संभागान्तर्गत ग्राम खैरहा, कदौहा, सरंगपुर, सेमरा, शिलपरी, कठई, धमनी, धमनीखुर्द, हर्रा टोला, देवगई, भोदलखार, अमहा टोला अमरकंटक के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया था कि उक्त ग्राम पुराने रीवा राज के खैरहा इलाके के अर्न्तगत स्थिति गांव रहें है। मध्यप्रदेश राज्य में वर्ष 1961 में सीलिंग कानून प्रभावी हुआ। उस समय खैरहा के इलाकेदार के नाम अलग-अलग सीलिंग के प्रकरण चलाए गए। प्रकरण के निराकरण होने के मध्य भूमियों को क्रय विक्रय किया गया जिसके चलते लगभग 2500 एकड़ भूमि ग्रामीण किसानों द्वारा क्रय की गई भूमियां मध्यप्रदेश शासन दर्ज कर दी गई। आवेदन में ग्रामीण जनों द्वारा किसानों की भूमियों को उनके नाम पुनः दर्ज किये जाने का अनुरोध किया गया था।

सीलिंग संबंधी प्रकरणों के आवेदन प्राप्त करने हेतु कर्मचारी नियुक्त
उपायुक्त राजस्व शहडोल संभाग ने जानकारी दी है कि शहडोल एवं अनूपपुर जिले के सीलिंग प्रकरण से संबंधित प्रभावित ग्रामों के कृषक एवं ग्रामीणजनांे से उनकी सीलिंग से संबंधित समस्या के आवेदन प्रस्तुत करने हेतु शहडोल जिले के लिए 4 नवम्बर से 19 नवम्बर 2022 तक तथा अनूपपुर जिले हेतु 21 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2022 तक (अवकाश अवधि को छोड़कर) प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक का समय निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि सीलिंग से प्रभावित ग्रामीणों की भूमियों के प्रकरण संबंधी आवेदन प्राप्त करने हेतु कर्मचारियों की डियूटी ग्रामवार 4 नवम्बर से 18 नवम्बर 2022 तक लगाई गई है। जिन अधिकारियों की डियूटी लगाई गई है उनमें श्री प्रमोद सोनी एवं श्री नरेश बैगा सहायक ग्रेड 3 ग्राम खैरहा, श्री संजीव पाण्डेय एवं श्री शिवांशु विश्वकर्मा सहायक ग्रेड 3 हेतु धनपुरी, श्री राज कुमार बैगा, मो. इरफान खान सहायक ग्रेड-3 हेतु ग्राम सरंगपुर एवं कदौहा, श्री नितीश अग्रहरि, श्री संजय टॉडिया सहायक ग्रेड-3 हेतु ग्राम सेमरा, धमनीखुर्द, देवगई एवं सौखी, श्री संजय पाण्डेय एवं श्री संजय गुप्ता सहायक ग्रेड-3 को ग्राम भोदलखार, शिलपरी एवं अमहाटोला हेतु नियुक्त किया गया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper