भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले एवं संपतिया बाई राठौर( अध्यक्ष आशा उषा कार्यकर्ताओं के साथ हजारों कि तादात में आशा एंव ऊषा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा ज्ञापन

546
Above News

जिला संवाददाता आलोक प्रताप सिंह की रिपोर्ट

अनूपपुर :-जिला मुख्यालय में हजारों की तादात में आशा एंव ऊषा कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय अनूपपुर पहुंच कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया है , आशा एंव ऊषा कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय मांग कि है ,जिसमें वेतन बढ़ाने से लेकर से सुरक्षा तक की मांग कि गई है ,।
मीडिया से बात चीत में आशा कार्यकर्ता संगठन कि जिला अध्यक्ष संपतिया राठौर ने बताया कि हम शासन के मंशाओं के अनूरूप दिन रात स्वास्थ विभाग को अपनी सेवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं चाहे दिन हो या रात हम सभी आशा एंव ऊषा कार्यकर्ता बहने सरकार के आदेशों का पालन‌ करते हैं ,पर सरकार और प्रशासन‌ हमारी तरफ ध्यान नहीं दे रही है ,हम दो हजार रूपयो में अपना घर कैसे चलाएं ,हमें बच्चों का स्कूल फीस और रोजमर्रा कि जरूरत कि चीजों को खरीदने के लिए रूपयों की आवश्यकता होती है ,हम कैसे भरण पोषण करे अपना कभी कभी हम पर हमले होते हैं पर हमें प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है , हम पर आए दिन हमले होते रहते हैं ।हम आशा एंव ऊषा कार्यकर्ता बहने जी जान लगा के सरकार और विभागों के आदेशों का पालन करते हैं पर हमें निराशा ही मिलती है ,अगर हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी मांगों को नहीं मानते हैं या हमारी समास्याओं को हल नहीं करते हैं तो हम आशा एंव ऊषा कार्यकर्ता बहने प्रदेश व्यापी आंदोलन में चले जायेगें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper