शहडोल न्यूज:- अपर कलेक्टर ने दिव्यांग जाहवुनवी को प्रदान की ट्राई साइकिल!

शहडोल 22 नवम्बर 2022- अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने ग्राम लपरी, मीठी निवासी दिव्यांग श्रीमती जाहवुनवी को ट्राई साइकिल प्रदान की। दिव्यांग श्रीमती जाहवुनवी ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में ट्राई साइकिल हेतु आवेदन दी थी। जाहवुनवी ने ट्राइसाइकिल पाकर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि ट्राई साइकिल न होने से पहले मुझे कार्य करने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था और कोई भी कार्य नही कर पाती थी। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने कार्य खुद कर पांऊगी, ट्राइसाइकिल होने से मुझे कोई दिक्कते नही होगी कार्य करने पर। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, श्रीमती प्रगति वर्मा व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel
Comments are closed.