भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज – खेल धैर्य, अनुशासन और लगन सिखाते हैं- विधायक मुख्यमंत्री कप के अन्तर्गत ब्यौहारी में आयोजित हुई खेल-कूद प्रतियोगिता!

261
Above News


शहडोल 28 नवम्बर 2022- खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कप के अन्तर्गत विकासखण्ड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता ब्यौहारी में आयोजित की गई। खेल-कूल प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में कबड्डी की 19 टीम, खो खो में 10 टीम, फुटबॉल में 5 टीम, वालीबॉल 4 टीम ,कुस्ती में 33 खिलाड़ी एथलेटिक्स में 139 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता टीमों के खिलाड़ियों को विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे व अन्य प्रतिनिधियों द्वारा पुरूस्कृत व ट्राफी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक श्री शरद कोल ने कहा कि जो खेल खेलें उसे लगन और मेहनत के साथ खेले जिससे जीत मिले। उन्होंने कहा कि खेलने से शरीर स्वस्थ्य होता है। यह नियमित रूप से मनोरंजन और शारीरिक गतिविधियांे को प्राप्त करने का अच्छा साधन है यह चरित्र और अनुशासन को बनाये रखने में भी काफी सहायक होता है, खेल हमें सक्रिय बनाती है। उन्होंने कहा कि खेल हमें समयबद्वता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं हमें खेलों का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता, एनएसएस के श्रशांत माली, आयुष सिंह, शरद श्रीवास्तव, भूमिका सेन, अवनीश तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रेमी उपस्थित रहें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper