भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- पीएम फसल बीमा योजना में अधिसूचित फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक करायें किसान
विकासखंड प्रतिनिधियों से संपर्क कर ले सकते हैं जानकारी!

883
Above News


सतना 04 दिसंबर 2022/उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास केसी अहिरवार ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से क्षतिपूर्ति के लिये कृषक हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। योजनांतर्गत किसान रबी वर्ष 2022-23 के लिये अधिसूचित फसल (गेहूं, चना, सरसों, मसूर) का बीमा 31 दिसंबर तक करा सकते हैं। उन्होने बताया कि मसूर जिला स्तर पर तथा सरसों, चना एवं गेहूं पटवारी हल्का स्तर के लिये अधिसूचित है। इस संबंध की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिये नजदीकी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखाओं में संपर्क कर सकते हैं।
उप संचालक कृषि ने बताया कि विकासखंड स्तर पर फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिये प्रतिनिधि नियुक्त किये गये हैं। जिनसे किसान संपर्क कर योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें विकासखंड रामपुर बघेलान में प्रकाश मिश्रा (मोबाइल नंबर 9691541028), रामनगर में अश्विनी साकेत (मो.नं. 9981808932), अमरपाटन में पंकज मिश्रा (मो.नं. 7067461457), मैहर में कुलदीप पांडेय (मो.नं. 9109693249), उचेहरा में कृष्णकांत द्विवेदी (मो.नं. 9584353715), सोहावल में अमित गर्ग (मो.नं. 8718851899), नागौद में दीपक चतुर्वेदी (मो.नं. 9685171215) एवं विकासखंड मझगवां में अंकित अग्निहोत्री (मो.नं. 7047981733) से संपर्क कर पीएम फसल बीमा योजना के बारे में किसान जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper