भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- सभी जिला अधिकारी अपने कार्यों में लाए गंभीरता और तेजी- कलेक्टर आयुष्मान कार्ड के पेंडिंग डेटा वेरीफिकेशन एवं धान परिवहन की धीमी गति कलेक्टर ने जताई नाराजगी !

1,019
Above News


राशन कार्ड से अपात्र हितग्राहियों के नाम काटने के दिए निर्देश

शहडोल 12 दिसंबर 2022- कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जिला अधिकारी अपने अपने कार्यों में रुचि एवं गंभीरता लाएं। सभी अधिकारी शासन द्वारा चलाई गई जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर एक पात्र हितग्राही को दें। हर एक पात्र हितग्राही अधिकारियों से संतुष्ट होना चाहिए, जिससे कि अधिकारियों का कार्य दक्षता दिखाई दे। सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने कार्यों का खुद आंकलन कर यह ध्यान में जरूर रखें कि हम शासन के प्रति कितना समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। जनता हमसे खुश रहे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य आज कलेक्ट्रेट कार्यालय की विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि आयुष्मान कार्ड में पेंडिंग डाटा वेरिफिकेशन कार्य सही से नहीं हो रहा है, जिस पर प्रदेश स्तर पर आयुष्मान कार्ड में जिला प्रगति पर नहीं है तथा आयुष्मान कार्ड में बनवाने में मोविलाइजर की कमी है, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आयुष्मान कार्ड बनाने में सहायता नहीं कर रही है। जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी आयुष्मान कार्ड को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्हें पेंडिंग डाटा वेरीफिकेशन के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि अभी तक मुझे अवगत क्यों नहीं कराया गया। पूरा जिला प्रशासन आयुष्मान कार्ड में कितनी मेहनत कर रहा है पर आयुष्मान कार्ड पेंटिंग डाटा वेरीफिकेशन के कारण आयुष्मान कार्ड डाटा का आंकड़ा सही तरीके से दिखाई नहीं दे रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड पेंडिंग डाटा वेरीफिकेशन जल्द से जल्द कराया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने धान उपार्जन एवं धान परिवहन की समीक्षा की। जिस पर जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में धान उपार्जन लगभग 25% किया जा चुका है। बैठक में कलेक्टर ने धान परिवहन की गति के संबंध में जानकारी ली। जिस पर जिला पूर्ति नियंत्रक द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति नियंत्रक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके कार्य प्रणाली पर सुधार लाने के निर्देश दिए तथा धान परिवहन में गति लाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक को राशन पात्रता पर्ची में अपात्र लोग जैसे कि जो लोग पलायन कर चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है तथा जो अपात्र होकर भी राशन प्राप्त कर रहे हैं, उनका नाम चिन्हित कर काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि और जो लोग पात्र हैं, उनका नाम भी जोड़ा जाए तथा उन्हें राशन मुहैया कराया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने जन सेवा अभियान, मातृ वंदना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, बाल आशीर्वाद योजना, विधवा पेंशन योजना, खाद्यान्न वितरण योजना, पीएम स्व-निधि योजना, हल्दी यूनिट प्रोसेसिंग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिप्रभा पांडेय, कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री रमाकांत पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० रामस्नेही पांडेय, उपसंचालक कृषि श्री अमर सिंह बघेल, जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप, जिला खनिज अधिकारी श्री प्रमोद शर्मा जिला पूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper