तो कहां गए वन चौकी के अधिकारी कर्मचारी, हरदी वन चौकी में लगा ताला…..?

डिप्टी रेंजर नरेंद्र के आने से रेत माफियाओं के चमक उठे चेहरे
अखिलेश कुमार शर्मा
शहडोल।वैसे तो वन विभाग हमेशा सुर्खियों में रहा है जहां डीएफओ की और सीसीएफ की क्या मजाल की किसी रेंजर वह डिप्टी रेंजर के भ्रष्टाचार पर कार्यवाही कर सकें जी हां यह सत्य है पर शहडोल दक्षिण वन मंडल एक ऐसा वन मंडल है शहडोल संभाग का जहां डीएफओ सीसीएफ नतमस्तक हैं रेंजर और डिप्टी रेंजर के मामला बुढार वन परिक्षेत्र अंतर्गत हरदी वन चौकी का है जहां विगत सालों पहले बंदूक चोरी का मामला सामने आया था और काफी मशक्कत के बाद चोरों का पता पुलिस ने लगाया था पर वन विभाग की उदासीनता और लापरवाही स्पष्ट रूप से समझ में आती है हरदी वन परिक्षेत्र अंतर्गत इन दिनों दक्षिण वन मंडल में जाने जाने वाले वनराज उर्फ नरेंद्र मिश्रा दुबारा हरदी वन चौकी का प्रभार संभालने के लिए आए हैं ज्ञात हो कि इसके पूर्व वैशाली नामदेव रेंजर बुठार के द्वारा इनके भ्रष्टाचार की शिकायत डीएफओ से की गई थी जिस पर इनका तबादला किया गया था पर नेताओं की चाटुकारिता कर भ्रष्टाचार के आरोपी नरेंद्र मिश्रा हरदी वन चौकी अपना तबादला करा कर फिर से हरदी बन चौकी के प्रभारी बन गए वैसे कहा जाता है कि वनराज उर्फ हरदी बन चौकी के प्रभारी नरेंद्र मिश्रा की क्षेत्र के अवैध रेत माफिया के साथ अच्छी सांठगांठ मानी जाती थी इनके कार्यकाल में काफी वन क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन भी हुआ है पर जिसकी लाठी उसकी भैंस इस कहावत पर वन विभाग चल रहा है रेंजर से लेकर डीएफओ , सीसीएफ अब तक केवल और केवल कठपुतली की तरह नाच रहे हैं और जिसकी लाठी उसकी भैंस कहावत को चरितार्थ कर रहें हैं सूत्र बताते हैं कि 5 तारीख को हरदी वन चौकी में नरेंद्र मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया रेत माफियाओं में मानो हर्ष व्याप्त हो गया।वन चौकी हरदी में ताला लगा मिला जिसकी जानकारी लेने पर दबंग्ग डिप्टी रेंजर वन चौकी हरदी से रहे नदारत आखिर क्यों…? वहीं अपनी सफाई देते हुए वनराज उर्फ नरेंद्र मिश्राजी ने कहा कि आप यह फोटो दिखा कर मुझे धमका रहे हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है बाकी मेरे अधिकारियों से पूछ लीजिए मेरे अधिकारियों को सारी जानकारी है मै रेंज का काम करूं या चौकी खोलकर बैठु चौकीदारी करु अधिकारी से बात करिए अब देखना है वन परिक्षेत्र अधिकारी बुठार क्या कार्रवाई करते हैं ।
इनका कहना है
नहीं कोई छुट्टी नहीं थी वहां कर्मचारी तो रहते हैं और अगर आप बोल रहे हैं कि ताला बंद था तो मामले की जांच करवाता हूं आप निश्चिंत रहिए कार्रवाई होगी।
प्रांशु धुर्वे
वन परीक्षेत्र अधिकारी बुढार

Subscribe to my channel
Comments are closed.