सतना न्यूज:- विवेकानंद युवा पुरस्कार के लिए आवेदन 25 दिसंबर तक आमंत्रित !

सतना 18 दिसंबर 2022/खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विवेकानंद युवा पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। युवा पुरूस्कार के लिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन https://awards.mp.gov.in एवं https://dsywmp.gov.in पर जमा कर सकते हैं। विवेकानंद युवा पुरस्कार प्रति वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दिया जाता है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया विवेकानंद युवा पुरस्कार युवाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण, अनुसंधान और नवाचार, संस्कृति, मानव अधिकारों के प्रचार, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, खेल, सामुदायिक सेवा जैसे सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जायेगा। उन्होने बताया कि पुरुस्कार के लिये चयनित युवाओं को 50 हजार रुपये की राशि (प्रति युवा), एक पदक, एक प्रमाण-पत्र और शॉल से पुरुस्कृत किया जायेगा। इच्छुक युवा 25 दिसंबर तक एमपीएसईडीसी पोर्टल एवं खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकतें हैं।
#JansamparkMP

Subscribe to my channel
Comments are closed.