भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- पीड़ित बच्चो की हुई निः शुल्क हृदय जांच !

246
Above News


शहडोल 19 दिसंबर 2022- कलेक्टर एवं श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस पांडे के निर्देशन में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जन्म से दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चो की हुई निः शुल्क हृदय जांच जिला अस्पताल में की गई । श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर से शिशु कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत श्रीवास्तव द्वारा 60 बच्चो की ई सी एच ओ जॉच में हृदय रोग से पीड़ित ( दिल में छेद) 25 बच्चे पाए गए । इनके इलाज के का पूरा खर्चा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किया जाएगा । ये सभी बच्चे मुख्य मंत्री बाल हृदय उपचार योजना के हितग्राही है जिनकी सर्जरी इंदौर में कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क की जाएगी । कैंप में बच्चे जिला शहडोल , उमरिया , डिंडोरी, अनूपपुर , सतना से जांच करवाने आए थे । कैंप में उपस्थित जिला प्रबंधक आरबीएसके कंचन पटेल, अर्बन आरबीएसके चिकित्सक डॉ रश्मि साहू, श्री लोकेश गुप्ता के द्वारा कैंप का प्रबंधन किया गया। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर जी एस परिहार एवं मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ गंगेश डांडिया का पूर्ण सहयोग रहा ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper