भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

भाजपा किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा की संयुक्त टीम ने एक साथ किया उद्यानिकी विभाग व धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

263
Above News

शहडोल।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के यशस्वी जिला अध्यक्ष  रवि कांत त्रिपाठी के निर्देशन में इन दिनों धान खरीदी केंद्रों में किसान मोर्चा का प्रत्येक पदाधिकारी सतत धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहा है इसी कड़ी में आज दिनांक 19,12 2022 को किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा की संयुक्त टीम ने उद्यानिकी विभाग की नर्सरी खारी नर्सरी खन्नौधी व जयसिंह नगर की उद्यानिकी,नर्सरी का निरीक्षण किया तत्पश्चात धान खरीदी केंद्र रमसोहरा सीधी अमझौर समिति के खरीदी केंद्रों में किसानों से मिलकर किसान मोर्चा एवं महिला पदाधिकारियों ने हालचाल जाना किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया धान खरीदी केंद्र सीधी व,समिति अमजोर में भारी अनियमितताएं देखने को मिली जहां किसानों से अधिक मात्रा में  वजन  41 किलो लिया जाना कृषकों के मजदूरों से मजदूरी का कार्य कराया जाना सिलाई कार्य हेतु एक रुपए प्रति बोरी के मान से किसानों से भुगतान कराया जाना शामिल है जिस पर किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा, के पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है निरीक्षण में ये रहे शामिल किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार शर्मा आईटी सेल के प्रभारी उदयभान शर्मा जयसिंह नगर विधानसभा के सह सोशल मीडिया प्रभारी बृज किशोर तिवारी जयसिंह नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी  इसी प्रकार महिला मोर्चा से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री कचेर जयसिंह नगर की मंडल अध्यक्ष श्रीमती देवकी सोनी मंडल महामंत्री श्रीमती शीला तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों ने किया भ्रमण

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper