सतना न्यूज:- 1 जनवरी को नगर परिषद मनाएगी गौरव दिवस विरासत को किया जाएगा याद आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम!

नागौद आगामी 1 जनवरी को नगर परिषद अपने स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं विरासत को याद किया जाएगा नगर गौरव दिवस धूमधाम से मनाए जाने के संबंध में शुक्रवार को नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित कर सुझाव आमंत्रित किए उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा सिंह उपस्थित रही मुख्य नगरपालिका अधिकारी एसके पांडे ने बताया 1 जनवरी 1973 को नगर परिषद अस्तित्व में आई थी 50 वर्ष 1 जनवरी को पूरे हो जाएंगे इन्होंने आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की विभिन्न विद्यालयों भैया बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां होंगी स्थानीय स्तर पर कवि सम्मेलन एवं संगीत का कार्यक्रम होगा उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को सम्मानित भी किया जाएगा अ गोल मैदान में कार्यक्रम संपादित होंगे नापा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह ने प्रत्येक नगर वासियों को नगर गौरव दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा यह आयोजन नगर वासियों का है नगर का प्रत्येक नागरिक की आयोजन में सहभागिता हो अरुण गोयल श्रीमती अर्चना गोयल इंद्रजीत गर्ग सुशील गुर्जर मुख्तार अहमद सिद्धकी जय प्रकाश सिंह सोनू आदित्य द्विवेदी में भी गौरव दिवस को उल्लास पूर्वक मनाए जाने के संबंध में सुझाव दिए मुख्य रूप से पार्षद श्रीमती संध्या बर्मा श्रीमती बबीता जयसवाल श्रीमती श्यामा सिंह हेमंत कोरी मुख्तार अहमद पप्पू बाबूलाल डॉ ध्रुव व्यास धर्मेंद्र सिंह शुभम शुक्ला पवन अग्रवाल राजू साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे

Subscribe to my channel
Comments are closed.