भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- कमिश्नर एवं कलेक्टर ने जिले के पर्यटन पर आधारित कैलेंडर का किया विमोचन!

317
Above News


शहडोल 26 दिसम्बर 2022- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज कमिश्नर कार्यालय में शहडोल जिले के पर्यटन पर आधारित नव निर्मित कैलेंडर वर्ष 2023 का विमोचन किया। यह कैलेंडर कलेक्टर श्रीमती वैद्य के मार्गदर्शन पर जिले के दर्शनीय स्थल पुरातात्विक, स्थलों, प्रागैतिहासिक, स्थानीय कला आदि से ओत-प्रोत है। इस कैलेंडर में जिले की महत्वपूर्ण सामग्री का सजीव चित्रण किया गया है। कैलेंडर में उपयोग की गई सामग्री एवं आकंल्पन तथा चित्रांकन का संग्रहण वरिष्ठ पत्रकार श्री रवि शुक्ला का सहयोग उल्लेखनीय है। उक्त कैलेंडर जिला पुरातत्व संग्रहालय के सौजन्य से प्रकाशित कराया गया है। कैलेंडर प्राप्त करने के लिये निर्धारित दर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय में 1 जनवरी से कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकेंगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper