राजनीतिक जीवन से शुरुआत कर शासकीय सेवा में पहुंची वार्ड नंबर 9 की जनपद सदस्य कुमारी रोशनी चंदेल

जनपद गोहपारू में सम्मान के साथ की गई युवा नेत्री जनपद सदस्य,कुमारी रोशनी सिंह चंदेल की भावभीनी विदाई
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल।आज जनपद पंचायत गोहपारू में वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित युवा नेत्री जनपद सदस्य कुमारी रोशनी सिंह चंदेल की भावभीनी विदाई समारोह जनपद सभागार में रखी गई और सम्मान के साथ उनका विदाई समारोह का आयोजन जनपद सभागार में किया गया आपको बता दें 6 माह पूर्व यह वही जनपद सदस्य हैं जो जनपद पंचायत गोहपारू में एक ऐसी युवा नेत्री थी जो सबसे कम उम्र की जनपद सदस्य चुनकर आई थी इतना ही नहीं कुमारी रोशनी चंदेल ने जनपद उपाध्यक्ष की भी प्रबल दावेदारी,भी की थी किंतु किन्ही कारणों बस महज 1 वोट से रोशनी सिंह चंदेल जनपद उपाध्यक्ष नहीं बन पाई पर उन्होंने हार नहीं मानी और जनता के बीच में अपनी अलग पहचान व लोकप्रियता कोबनाए रखा इसी का जीता जागता परिणाम यह हुआ की भारत सरकार का महत्वपूर्ण अभिक्रम(एन , आर ,एल ,एम) , अजीबका परियोजना में कुमारी रोशनी चंदेल का ब्लॉक ब्यौहारी में ब्लॉक कोर्डिनेटर के पद पर चयन हुआ, जिस पर शासकीय सेवा में प्रवेश करने से पूर्व,जनपद सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद मणि मिश्रा ने अपने उद्बोधन में रोशनी चंदेल के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही जनपद सभागार में उपस्थित वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा मेरे पास शब्द नहीं बस एक गीत को गाकर (बाबुल की दुआएं लेती जा) उन्होंने रोशनी चंदेल को शुभ आशीर्वाद दिया रोशनी सिंह चंदेल के पिता ने सबको जानकारी देते हुए सभागार में बताया यहां,उपस्थित जनपद पंचायत बुढार के जनपद उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह जो आज मुख्य अतिथि भी सभागार में हैं वह अब मेरी बेटी रोशनी चंदेल के होने वाले जीवन साथी भी हैं और अपने उद्बोधन में त्रिभुवन सिंह ने कहा मैं इस बात से बहुत ही गौरवान्वित हूं कि मुझे दो खुशियां एक साथ मिली हैं पहली मुझे जो हर्ष सिंह जैसा दामाद,, मिल,रहे तो दूसरी ओर मेरी बेटी को शासकीय सेवा करने का अवसर मिल रहा है इसे मैं शब्दों से बयां नहीं कर पा रहा हूं उन्होंने अपने भीगे हुए शब्दों से दोनों को खुश रहने का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं और सब को आशीर्वाद देने की प्रार्थना सभागार से किया कार्यक्रम में जनपद पंचायत के वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष बुठार हर्ष प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे वही शासकीय सेवक के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित जनपद पंचायत गोहपारू के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद मणि मिश्रा सहायक यंत्री प्रशांत लगरखा अजीबका परियोजना गोहपारू के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विनोद सिंह एपीओ श्रीमतीरानी महोबिया किरण सिंह चौहान,राजेंद्र पटेल श्रवण त्रिपाठी

लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा श्याम लालपटेल संजय सेन जय सिंह,बीआरसी गोहपारू के बी,ए, सी, विजय प्रताप सिंह वरिष्ठ शिक्षक हरिहर प्रताप सिंह वहीं राजनीतिक क्षेत्र से जनप्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिंह जनपद उपाध्यक्ष सुधीर सिंह जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना सिंह श्रीमती लीला सिंह जनपद सदस्य दुर्गा तिवारी,गोहपारू मंडल के मंडल अध्यक्ष मंगलेश्वर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका सोनी कमलेश तिवारी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामनारायण मिश्रा वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भैया लाल यादव सहित जनपद सभागार विदाई समारोह में रहा फुल कुशल मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष,द्वारिका सोनी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन जनपद उपाध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा किया गया

Subscribe to my channel
Comments are closed.