शहडोल न्यूज:- खाद्यान्न पात्रता पर्चीधारी हितग्राही ई.के.वाई.सी. कराए!

शहडोल 28 दिसंबर 2022- जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल ने जानकारी दी है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासन स्तर से माह जून 2022 से गेहूं के पर चावल का आवंटन प्रदाय किया जा रहा है जिसके कारण हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकानों से केवल चावल का वितरण हो रहा है। वर्तमान में हितग्राहियों को NFSA योजना के तहत 5 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य के मान से 1 रूपये प्रति किलो के दर से तथा पीएमजीकेआई योजना के तहत 5 किलो चावल प्रति सदस्य के मान से निःशुल्क वितरण माह दिसम्बर 2022 तक किया जाना है। विगत माह नवम्बर 2022 में जिले के लगभग 93% हितग्राहियों को 7077 मे. टन चावल का वितरण कराया गया है जिले में चावल की पर्याप्त उपलब्धता है। माह दिसम्बर 2022 में भी उक्त दोनों योजनाओं में चावल का वितरण कराया जा रहा है। जिले के सभी पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों से अनुरोध है कि परिवार के सभी सदस्यों का दुकान के पीओएस मशीन से eKYC कराये और कम से कम एक सदस्य के मो०न० की सीडिंग दुकान के पीओएस मशीन से कराये। जिससे हितग्राहियों को विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन से वितरण किये गये खाद्यान्न की मात्रा का SMS हितग्राही के मो०न० पर आ सके और हितग्राहियों को मालूम हो सके कि जितना खाद्यान्न दिया गया है उतनी का ही SMS उनके मो० न० आया है।खाद्यान्न लेते समय हितग्राही पीओएस मशीन की आवाज भी सुने कि मशीन से कितना वाद्यान्न निकाला जा रहा है और कितना खाद्यान्न विक्रेता द्वारा दिया जा रहा है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.