भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शिक्षक पर मेहरबान संभागीय उपायुक्त,तबादले तक सीमित आदेश….?

303
Above News

विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से अभद्र व्यवहार छेडखानी, अश्लील हरकत, प्राचार्य ने की शिकायत

अखिलेश कुमार शर्मा……

शहडोल।प्रदेश सरकार जहां महिला सुरक्षा पर पुरी सक्रियता से कार्य कर रही है जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विद्यालयों में जिले के अधिकारी बैठक कर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को समझाइश दी जाती है सुरक्षा कारणों को बताया जाता है वहीं महिलाओं एवं बच्चियों के लिऐ महिला सेल , महिला प्रकोष्ठ महिला सुरक्षा आयोग बनाया गया है लाखों करोड़ों रुपए खर्च भी सरकार कर रही है पर शहडोल जिले में तो ऐसा लगता है कि जब कोई अप्रिय घटनाएं हो जाती हैं तब कहीं जाकर प्रशासन कुंभकर्णी नींद्रा से जागता है क्या यह सही है आखिर कब सक्रिय होगा प्रशासन विगत दिनों पहले ही बुठार विकास खंड अंतर्गत एक शिक्षक ने अपने शिष्या के साथ गलत कर मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्र में फैली दहशत अभी तक कम नहीं हुई कि एक और मामला प्रकाश में आया जिसमें शासकीय विद्यालय के प्राचार्य ने शिक्षक के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं छेडखानी करने, अश्लील
हरकतों से परेशान हो कर अपने अधिकारी से की शिकायत और संभाग में बैठे बड़े साहब ने कार्यवाही भी कर दी है।

संभाग में बैठे बड़े साहब की कार्यप्रणाली पर उठ रहे प्रश्नचिन्ह

जी हां ऐसे विकृत मानसिकता के शिक्षक पर मेहरबान है क्या संभाग में बैठे बड़े साहब जो शिक्षक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं छेडखानी तथा, अश्लील हरकत करता हो ऐसे शिक्षक का एक विद्यालय से दुसरे विद्यालय में तबादला करना क्या उचित है या नहीं आप स्वयं अंदाजा लगाऐ ऐसे शिक्षक पर क्या और कैसी कार्यवाही होनी चाहिए। क्या प्रशासन विगद दिनों पुर्व की घटना भुल गया जहां एक शिक्षक ने अपने शिष्या के साथ किया, क्या जिला वा संभाग में बैठे अधिकारी फिर की अप्रिय घटना का इंतजार कर रहा है जो ऐसे विकृत मानसिकता के शिक्षक पर मेहरबानी करते हुए तबादले का खेल खेल रहा है आखिर क्यों…..?

जनजातीय एवं अनु0जाति विकास संभागीय उपायुक्त ने दिया आदेश

शा.उ.मा.वि. बकहो प्राचार्य द्वारा की गई है शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जनजातीय एवं अनु0जाति विकास संभागीय उपायुक्त ने दिनांक 16 दिसम्बर 2022 को आदेश दिया कि पारसनाथ विश्वकर्मा उ.मा. शिक्षक (अंग्रेजी) शा.उ.मा.वि. बकहो वि.ख.बुढार जिला शहडोल द्वारा अध्ययनरत छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं छेडखानी करने, अश्लील हरकत करने की शिकायत प्राचार्य द्वारा की गई है । विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ कोई अप्रिय स्थिति घटित न हो को दृष्टिगत रखते हुए पारसनाथ विश्वकर्मा उ.मा. शिक्षक (अंग्रेजी) को आगामी आदेश तक शा.उ.मा. वि. बालक जैतपुर वि.ख. बुढार जिला शहडोल में अध्यापन कार्य हेतु आदेशित किया
जाता है। विश्वकर्मा का वेतन एवं भत्ता यथावत मूल पदांकित शाला उ.मा.वि. बकहो से आहरित होगा।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

इनका कहना है

मेरे ऊपर जो भी आरोप लगे हैं गलत है मैं अभी अधिकारियों से मिल रहा हूं कमिश्नर साहब से मिल चुका हूं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिल रहा हूं आदेश कटवाने के लिए बकहों प्राचार्य मुझसे चिढ़ता है इसलिए मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रहा है।

पारसनाथ विश्वकर्मा शिक्षक
शा.उ.मा.वि. बकहो

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper