भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- रक्‍त दान महादान रक्‍तदान शिविर में सभी से रक्‍तदान करने एवं सहभागिता निभाने कलेक्‍टर ने की अपील!

264
Above News


शहडोल 30 दिसम्‍बर 2022- कलेक्‍टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सभी आम जनमानस, स्‍वयसेवी संस्‍थाओ, इलेक्‍ट्रॉलिक एवं प्रिंट मीडिया, प्रबुद्व जनों, जन प्रतिनिधियों से रक्‍तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्‍तदान महादान है और मानवता की परंप सेवा तथा इंसानियत का सर्वश्रेष्‍ठ धर्म है, सभी को रक्‍तदान करना चाहिए, उनके रक्‍तदान से किसी व्‍यक्ति को आवश्‍यकता पड़ने पर नव जीवन दिया जा सकता है। एक रक्‍तदान से चार जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।

गौरतलब है कि आगामी 3 जनवरी 2023 को जिला चिकित्‍सालय के पैथालॉजी कक्ष में सांझी रसोई शहडोल के सहयोग एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के माध्‍यम से वृहद रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अतएव सभी 3 जनवरी 2023 को जिला चिकित्‍सालय के पैथालॉजी कक्ष में आयोजित होने वाले विशाल रक्‍तदान शिविर में रक्‍तदान कर अपना सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता निभायें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper