भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- मुख्यमंत्री ने शहडोल जिले के सोहनलाल से की चर्चा मुख्यमंत्री ने जिलेवार की लंबित प्रकरणों की समीक्षा!

250
Above News


शहडोल 3 जनवरी 2023 – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समाधान ऑनलाइन के माध्यम से शहडोल जिले के सोहनलाल निवासी जनपद पंचायत बुढार से चर्चा की। चर्चा के दौरान सोहनलाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं सीएम हेल्पलाइन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता का लाभ नहीं मिलने पर शिकायत दर्ज की थी, परंतु संबल योजना हेतु मुझे अपात्र कर दिया गया है और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मुझे दिया जा रहा है। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण को कलेक्टर ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संबल योजना हेतु जांच करने पर पाया गया कि यह अपात्र हैं इनके पास लगभग 5 एकड़ जमीन थी इसलिए इन्हें संबल योजना का लाभ नहीं दिया गया।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश जिले के कलेक्टरो को दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने समाधान ऑनलाइन के माध्यम से अधिकारियों को अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।
शहडोल के एनआईसी कक्ष में आयोजित समाधान ऑनलाइन में कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, एडीजी श्री डीसी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मनीषा पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र,अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper