भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना न्यूज:- नागौद प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्राचार्य को दिए महाविद्यालय में वॉशरूम साफ-सफाई का अभाव पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर भड़के मंत्री!

298
Above News

जनभागीदारी कोश लगभग 3 करोड रुपए होने के बाद भी नहीं है उचित प्रबंध प्रभारी मंत्री नगर के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया बस स्टैंड चौराहा के नजदीक फुटपाथ दुकानदारों व सब्जी विक्रेता राजकुमार जैन एवं मोची ईश्वर दिन चौधरी से मुलाकात की उनका हालचाल जाना एवं उन्हें पीएम वेंडर स्ट्रीट से ₹10 ₹10 हजार स्वीकृत करने के निर्देश दिए इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह साथ रहे lसाथ ही नागौद शहर में स्वीकृत 5 करोड रुपए लागत से बनने वाले बस स्टैंड के लिए उपखंड कार्यालय वन विभाग की जमीन की जाएगी स्थानांतरित, बदले में नगर परिषद बस स्टैंड में दुकानों का निर्माण कर कलेक्टर गाइडलाइन के हिसाब से वन विभाग को चुकाएगी 6 करोड रुपए जमीन की कीमत ।प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को कारवाही प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए साथ ही प्रभारी मंत्री जी द्वारा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की वर्कोनिया मंदिर हाल में बैठक के दौरान उनकी समस्या सुनते हुए कहा कि आपकी समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाएगा कुछ सरपंचों ने पंचायत सचिवों की शिकायत की बताया गया कि विकास कार्यों में सचिवों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा जिस पर उन्होंने कहा कि जो सचिव 5 सालों से एक ही पंचायत में पदस्थ है और उनकी शिकायत प्राप्त होती है तो उन्हें वहां से तत्काल हटाया जाएगा ।साथ ही पेयजल के तहत बन रही पानी की टंकी व पाइप लाइन की भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की बात कहीं उन्होंने नागौद विधायक श्री नागेंद्र सिंह जी के किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper