सतना न्यूज:- सीएमपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल नागोद में आयोजित की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर एग्जाम वारियर्स ड्र्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता!

आज दिनांक १९ जनवरी २०२३ को सीएमपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल नागोद में आयोजित की गई हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर एग्जाम वारियर्स ड्र्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सतना ज़िले के यशस्वी सांसद माननीय गणेश सिंह जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता नागोद विधानसभा के सम्मानीय विधायक माननीय नागेंद्र सिंह जी के द्वारा की गई।
कार्यक्रम के प्रभारी रहे ज़िले के प्रभारी विपिन चतुर्वेदी जी, कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन विद्यालय के संचालक माननीय श्री मनीष प्रताप सिंह जी राव साहब सुरदहा एवं उपप्राचार्य कमलेश त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया।
मंच में सम्मानित अतिथिगण विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नंदिता सिंह जी, ज़िले के भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी जी, जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय नागोद के पूर्व प्राचार्य धीरेंद्र सिंह जी, मण्डल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल जी, राघवेंद्र सिंह जी, शिवनारायण पांडेय ज़ी, श्री कृष्ण द्विवेदी जी, प्रशून मिश्रा “मोंटी” जी, विनीत सिंह जी, चंदन अग्रवाल जी, विनय सिंह जी, सुरेंद्र सिंह जी परसवारा, अन्य विद्यालयों से आये शिक्षक गण, सम्माननीय अभिवावक गण सीएमपीएस विद्यालय के शिक्षकगण और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चे उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता में पहला स्थान महक चौरसिया सीएमपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल नागोद को
दूसरा स्थान शालिनी तोमर शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नागोद को एवं तीसरा स्थान आकांक्षा सिंह परिहार सीएमपीएस स्कूल नागोद को मिला।
इसके बाद आशीर्वचन के रूप में माननीय अतिथियों के द्वारा बच्चों की पढ़ाई, आने वाली परीक्षाओं को लेकर होने वाले तनाव से निपटने एवं अन्य बातों पर चर्चा की गई।

Subscribe to my channel
Comments are closed.