भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:- अपूर्ण सड़कों को तेजी से पूर्ण किया जाए-प्रभारी मंत्री!

263
Above News


शहडोल 22 जनवरी 2023 -शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहडोल जिले में बनाई जा रही अपूर्ण सड़कों को तेजी से पूर्ण किया जाए, जिन सड़कों का पेच कार्य अपूर्ण है उसे भी पूर्ण किया जाए । प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें अच्छी हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने नौगई से चंदेरा, राघोगढ़ से पडमनिया, बरतर से बचवार, खैहरानिया से आतरिया,बटुरा से खमरौध,बड़कोरा से भूरसी,मजीरा से चिल्पा, नवगढ़ से बहगढ़ एवं मुख्य मार्ग से महाविद्यालय गोहपारू मार्ग का निर्माण एवं पेच का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों को समुचित बिजली मुहैया होनी चाहिए। उन्होंने कहां है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिन गांवों में खंभे लगे हुए हैं और बिजली के तार नहीं लगे हैं ऐसे गांवों को चिन्हित किया जाए तथा ऐसे गांव में खनिज मद से बिजली के तार लगाए जाएं और ग्रामीणों तक बिजली की रोशनी पहुंचाई जाए। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यह कार्य तेजी से किया जाए और लोगों तक बिजली की रोशनी पहुंचाई जाए।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper