उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए जनसम्पर्क के गणेश मिश्रा पुरस्कृत

शहडोल-गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, एडीजी श्री डीसी सागर ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिला जन संपर्क कार्यालय शहडोल के सहायक ग्रेड-3 श्री गणेश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। गौरतलब है कि श्री गणेश मिश्रा द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, का प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहॅुचाने का प्रयास किया गया। इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम दास जायसवाल, उप संचालक जनसम्पर्क श्री जी.एस. मर्सकोले, मीडिया आफिसर डॉ0 राजेश श्रीवास्तव, श्री प्रेमलाल पनिका, मानस मिश्रा, ओम जायसवाल, राजेश बैगा, संतोष वर्मा एवं पत्रकारगणों ने बधाई दी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.