भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

‘चिकित्सा बचाओ चिकित्सक बचाओ’ चिकित्सक सम्पर्क यात्रा का बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल मे हुआ धूमधाम से स्वागत

668
Above News

शहडोल:-चिकित्सक सम्पर्क यात्रा ग्वालियर से प्रारम्भ होकर मध्य प्रदेश के कई जिलो से होते हुए दिनाक 29/01/2023 को शहडोल पहुची। म.प्र. शासकीय चिकित्सक महासंघ के समस्त पदाधिकारियों का मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय शहडोल के सभी चिकित्सक व विद्यार्थियों ने ढोल ताशे हार व पुष्प माला से भव्य स्वागत किया । तत्पश्यात सभागार मे चिकित्सा महासंघ के पदाधिकारी,डॉ. श्री.सुनील अग्रवाल,ग्वालियर,अध्यक्ष, डॉ.श्री.राकेश मालवीय,भोपाल, सचिव,डॉ. सर्वेश जैन ,सागर, डॉ. प्रवीण बघेल रतलाम, डॉ. मोहन हसानी,इंदौर,द्वारा उद्बोधन किया गया सिविल सर्जन,जिला चिकित्सालय डॉ जी.एस.परिहार,अस्पताल अधीक्षक मेडिकल कॉलेज, डॉ.नागेन्द्र सिंह ,डॉ पवन वानखेडे,सचिव (पीएमटीए) शहडोल,डॉ.आदित्य द्विवेदी आईएमए शहडोल, डॉ.जितेंद्र शर्मा,डॉ.ए.के.लाल,डॉ राजेश तेम्भुर्निकर डॉ.सुनील कान्त गुलेरी, डॉ.सोना सिंह, डॉ.श्याम बिहारी दुबे व समस्त चिकित्सा शिक्षक, मेडिकल ऑफिसर,आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी व मेडिकल स्टूडेंट्स उपस्थित थे । म.प्र. राज्य के सभी चिकत्सा क्षेत्र से सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी इनकी प्रशासन से लंबित मांगे जैसे कि ओल्ड पेंशन स्कीम, DACP, शासकीय चिकित्सालयों मे आवश्यक दवाइयों उपकरण, मशीनों एवं विशेषज्ञ चिकित्सक व स्टाफ कि कमी कि तरफ शासन का ध्यान आकर्षित किया । विशेषकर मेडिकल कॉलेज, शहडोल आने ख़राब रास्ता, अम्बुलेंस कि असुविधा ,अनेस्थेसिया, रेडियोलोजी, जैसे विशेषज्ञों कि कमी इन बिन्दुओ भी चर्चा हुई । बार बार प्रशासन को अवगत करने के बाद भी इसका उचित समाधान नहीं निकला तो राज्य मे चिकित्सकीय सेवा बंद कर आन्दोलन कि तैयारी दर्शाई गई ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper